गोरखपुर, जून 6 -- सिकरीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बारीगांव निवासी कोमल सिंह ने पति उमेश सिंह की तलाश कराने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। उनका कहना है कि उमेश 20 मई को गांव में चल रहे एक मुकदमे की तारीख देखने के लिए मुंबई से बारीगांव आने के लिए निकले थे, लेकिन न तो गांव पहुंचे और न मुंबई लौटे। 17 दिन बीत जाने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका है। कोमल सिंह ने बताया कि वह पति के साथ मुंबई के मीरा रोड क्षेत्र में रहकर मजदूरी करती है। पति के लापता होने के बाद परिजनों और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। उन्होंने आशंका जताई है कि उमेश सिंह के साथ कोई अनहोनी हो सकती है।पत्नी ने बताया कि वह अपनी दो वर्षीय बेटी सृष्टि के साथ किसी तरह जीवनयापन कर रही हैं। पति के अचानक गायब होने से परिवार आर्थिक और मानस...