उरई, मई 22 -- उरई। मेडिकल कॉलेज में बवाल के बाद डॉ. आराध्य नगाइच सहित 40 पर मुकदमा दर्ज होने और सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा की वायरल वीडियो के खिलाफ गुरुवार रात मेडिकल कॉलेज में आक्रोशित डॉक्टरों व स्टाफ ने कैंडल मार्च निकाला। डॉक्टरों ने निष्पक्ष जांच और मुकदमा वापस लेने की मांग की। इसके साथ ही विधायक के बयान की निंदा भी की। बता दें कि सोमवार रात मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर व भाजपा नेता पक्ष के बीच हुए बवाल के बाद पुलिस ने डॉ आराध्य नगाइच समेत 40 डॉक्टरों व कर्मियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं विधायक गौरीशंकर वर्मा ने वीडियो जारी कर बवाल में शामिल डॉक्टरों की पहचान कर उनसे हिसाब मांगने की बात कही। यह भी पढ़ें- विधायक गौरीशंकर वर्मा ने वीडियो जारी कर डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की विधायक के इस बयान पर मेडिकल कॉलेज स्टाफ ने कड़ी आपत्ति जताई...