मुकदमेबाजी को लेकर सिपाही ने पत्नी को पीटा,केस दर्ज
रामपुर, अप्रैल 3 -- मुकदमेबाजी के चक्कर में सिपाही पति ने घर में घुसकर अपनी पत्नी को बुरी तरह से पीटा। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से चाकू से वार कर दिया। जिससे महिला बेहोश हो गई। होश में आने पर महिला ने फोन द्वारा अपने भाई को सूचना दी और आपबीती बताई। पीड़िता ने सिपाही पति के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के विष्णुविहार किट प्लाई रोड निवासी अनीता यादव का कहना है कि उसका विवाह विनय कुमार के साथ हुआ था। विनय कुमार यूपी पुलिस में सिपाही है और मौजूदा समय में मुरादाबाद के मूढापांडे थाने में तैनात है। अनीता के अनुसार पति से झगड़ा होने के कारण पहले से एक मुकदमा चल रहा है। जिससे पति विनय उससे खुन्नस खाने लगा। 28 मार्च को विनय घर आया और अनीता से झगड़ा करने लगा। विवाद बढ़ा तो आरोप है कि विनय ने उसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.