मुरादाबाद, मार्च 3 -- मझोला थाना क्षेत्र में मारपीट के मामले में फैसला न करने पर युवक के पिता के साथ मारपीट की गई। इस दौरान महिला ने उसके ऊपर चाकू से हमला किया। शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। मझोला थाना क्षेत्र के अक्शा मस्जिद जयंतीपुर निवासी तालिब हुसैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके बेटे मारुफ के ऊपर रंजिश के चलते बीते 22 फरवरी को दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडा और धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया था। मारपीट का केस दर्ज कराया था। इस मामले में मारुफ ने उसी दिन मझोला थाने में रिहान, उसके भाई सुऐब, शबाना समेत चार लोगों पर केस दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि तभी से शबाना और उसके परिवार वाले मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहे थे। तालिब हुसैन के अनुसार बीते 28 फरवरी को दोपहर करीब 3:30...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.