मुकदमेबाजी की रंजिश में मारपीट, आठ लोगों पर केस दर्ज
रामपुर, मई 24 -- शाहबाद, संवाददाता। मुकदमे की रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मोहल्ला नालापार निवासी बेबी पत्नी तालिब के अनुसार दूसरे पक्ष से उनका मुकदमा चल रहा है। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे। शुक्रवार दोपहर उनके पति तालिब को रास्ते में रोककर गाली-गलौज और मारपीट की गई। पुलिस ने बेबी की तहरीर पर असलम, मुस्लिम, मुकीम और नदीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, मोहल्ला अफगानान निवासी तय्यबा पुत्री असलम शाह ने रास्ते में रोककर अभद्रता, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कय्यूम, महमूद, रिजवान और तालिब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.