बाराबंकी, फरवरी 28 -- बाराबंकी। जेल से छूट कर लौटे दुष्कर्म के आरोपी द्वारा अब मुकदमें में सुलह का दबाव बनाया जा रहा है। सुलह नहीं करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। असंद्रा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आरोपी अनवार पुत्र वसीम मास्टर ने एक किशोरी से पिछले साल दुष्कर्म किया था। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर असंद्रा पुलिस ने 23 दिसंबर 2025 को आरोपी अनवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में आरोपी को जेल भेजा गया था। वह जमानत पर छूट कर आया है। पीड़िता ने बताया कि 25 फरवरी की शाम को उनका पुत्र नमाज पढ़ने जा रहा था। रास्ते में अनवार ने उसे रोक कर अभद्रता की। पीड़िता का आरोप है कि विपक्षी अनवार द्वारा मुकदमा में सुलह के लिए दबाव...