मुकदमें गलत धारा लगाने पर स्टाफ को फटकार
हमीरपुर, जून 7 -- बिवांर। सीओ मौदहा राजकुमार पाण्डेय ने दोपहर को अचानक आकर थाना के निरीक्षण किया। जिसमें पहले कार्यालय में जाकर अभिलेख रजिस्टरों के रखरखाव की व्यवस्था को देखा फिर महिला डेस्क हेल्पलाइन कार्यालय में जाकर निरीक्षण किए जाने का कार्य किया। मैस में जाकर जांच पड़ताल की। सभी शस्त्रों का मुआयना कर उनको खोलकर बंदकर देखा। निर्माणाधीन थाना परिसर में बन रहे भवन का निरीक्षण कर राजमिस्त्री से जानकारी की। परिसर में टहलकर सफाई व्यवस्था को देखा और मुकदमे में गलत धारा के लगाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। करीब दो घंटा रुककर निरीक्षण करने के बाद वापस चलें गए। थाना में अचानक सीओ राजकुमार पाण्डेय के आने पर पुलिस में हड़कंप मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.