भदोही, अप्रैल 8 -- भदोही, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने दुर्गागंज थाने का मंगलवार की रात को निरीक्षण किया। लंबित मामलों को निस्तारित करने के साथ ही प्रयागराज की सीमा पर सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने का निर्देश दिया। कहा कि आम आदमी को दिक्कतें नहीं होनी चाहिए। उन्होंने एक बार फिर कहा कि गर्मी को देखते हुए थानों पर फरियादियों के पीने के लिए पानी का इंतजाम होना चाहिए। साथ ही छांव में बैठने की व्यवस्था हो। मामलों को संवाद एवं मित्रवत आधार पर निपटाने का आदेश दिया। कहा कि हर मामले में मुकदमा लिखना ही निराकरण नहीं है। मामलों को पक्षों से संवाद करके उसका निपटारा कराने का काम करें। महिलाओं से जुड़े अपराधों में लापरवाही ना करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.