कानपुर, अप्रैल 3 -- कानपुर, संवाददाता। सीसामऊ थाना क्षेत्र में मुकदमा वापस न लेने पर दबंगों ने महिला से मारपीट कर तेजाब डाल देने की धमकी दी। रोजाना की धमकी से तंग आकर पीड़िता ने सीसामऊ थाने में शिकायत कर आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट कराई। सीसामऊ में रहने वाली सिमरन चतुर्वेदी की तहरीर के अनुसार साहिल यादव, राजा सोनकर, मोनू दयाल के खिलाफ रिपोर्ट कराई थी। इसके बाद से आरोपित उनका व बेटे का पीछा कर लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। 27 मार्च को आरोपितों ने एक बार फिर दबाव बनाया, विरोध करने पर गाली-गलौज कर मारपीट की। साथ ही मोबाइल तोड़कर तेजाब डालने की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...