कौशाम्बी, मई 26 -- पिपरी थाने के रनिहापुर मजरा दरियापुर निवासी एक युवक ने भूमि विवाद के मुकदमे में सुलह न करने पर विपक्षी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस चौकी में करते हुए कार्रवाई की मांग की है। रनिहापुर मजरा दरियापुर निवासी रंजीत कुमार पाल पुत्र गुरुप्रसाद पाल का भूमि विवाद से जुड़ा मुकदमा प्रयागराज में न्यायालय तहसीलदार सदर न्यायिक के यहां विचाराधीन है। आरोप है कि मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल फोन कर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। फोन करने वाले ने खुद को 'सुपारी मिलने' की बात कहते हुए मुकदमा न हटाने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का यह भी आरोप है कि एक दिन पहले वह अपने मुकदमे की पैरवी के सिलसिले में प्रयागराज तहसील परिसर गया था। वहां विपक्षी लोग उसके साथ गाली-गलौज और धक्का-मु...