सीतापुर, फरवरी 21 -- सीतापुर, संवाददाता। बिसवां सीओ कार्यालय के पास पेशी पर आए एक व्यक्ति को रंजिश के चलते कुछ लोगों ने रोक लिया और मुकदमा वापस लेने के लिए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बिसवां सीओ को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। रामपुर कलां थाना क्षेत्र के भदेशिया निवासी शंकर दयाल ने सीओ बिसवां को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह बीते दिनों कार्य के चलते बिसवां तहसील आया था। आरोप है कि रंजिश के चलते उसे बिसवां के शाहपुर सांडा निवासी अनिल कुमार, तुलसीराम व रामस्वरुप ने सीओ कार्यालय के पास घेर कर रोक लिया। आरोप है कि इन लोगों ने उससे मुकदमा वापस लेने की धमकी दी। कहा कि यदि मुकदमा वापस नहीं लोगे तो जान से मार देंगे। साथ ही आरोपियों ने गाली गलौज भी की। घटना में पीड़ित की शिकायत प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.