लखनऊ, मार्च 18 -- लखनऊ, सवाददाता। दर्ज मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाने के लिए एक पति ने अपनी पत्नी को बीच सड़क पर रोककर गाली-गलौच और मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर कृष्णानगर पुलिस ने मंगलवार को मारपीट व धमकी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आशियाना क्षेत्र में किराए के मकान में अकेले रह रही प्रियंका रावत पुत्री मंशा रावत ने बताया कि उनके पति अनिल गुप्ता के खिलाफ पहले से मुकदमा दर्ज है। पीड़िता के अनुसार 16 मार्च को वह बारावीरवा स्थित अवध मेडिकल स्टोर से माइग्रेन की दवा लेकर पास में चाय पी रही थीं, तभी पति अनिल गुप्ता वहां पहुंच गया और पूर्व में दर्ज मुकदमे को वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उसने पत्नी के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।पीड़िता ने घटना की सूचना कृष्णानगर पुलिस को दी, जिस पर पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.