मुकदमा वापस लेने की धमकी, मुकदमा दर्ज
हरदोई, जून 2 -- हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र में मुकदमा वापस लेने को लेकर धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता रागिनी सक्सेना ने तहरीर में बताया कि उसका पति आशीष कुमार व ससुराल पक्ष दहेज व गुजारा भत्ता के चल रहे मुकदमे को वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि 27 मई को अज्ञात लोग कार से घर पहुंचे और उसकी माता को धमकी दी कि मुकदमा वापस न लेने पर जान से मार दिया जाएगा। पति द्वारा व्हाट्सएप पर भी लगातार धमकी व गाली-गलौज की जा रही है। पीड़िता ने पुलिस से मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.