जौनपुर, अप्रैल 26 -- केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत क्षेत्र के बकुलिया गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने के बाद अंबेडकरवादी लोगों ने चक्का किया था। पुलिस ने सैकड़ो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज की। मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में शनिवार की शाम को ग्रामीणों ने बैठक कर आगे की रणनीति बनाई। बैठक में आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी रत्नेश कुमार भी मौजूद रहे है। लोगों ने कहा कि मुकदमे के मुख्य बिंदुओं और वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते हुए मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया है। रत्नेश कुमार ने कहा कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई। इसके बजाय पुलिस ने ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज कर दिया, जो गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के...