मुकदमा वापस न लेने पर बेटी को जान से मारने की दी धमकी
मिर्जापुर, मई 16 -- मिर्जापुर। मुकदमा वापस न लेने पर बेटी को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर पिता ने एसपी को शनिवार पत्रक सौंपा है। मुंबई निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि तीन मार्च को उसकी 15 वर्षीय बेटी को एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। जिस पर मुंबई में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन अभी तक बेटी का कुछ पता नहीं चला। उधर आरोपी मुकदमा वापस लेने के लिए लगातार धमकी दे रहा है। ऐसा न करने पर बेटी को जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोपी जिगना थाना क्षेत्र के बजटा गांव का निवासी है। पीड़ित ने एसपी को पत्रक सौंप बेटी को बरामद कराने और आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.