मुकदमा वापस न लेने पर पति ने पत्नी पर किया हमला
काशीपुर, जून 18 -- काशीपुर। एक विवाहिता ने मुकदमा वापस न लेने पर पति समेत अन्य ससुरालियो पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पर्वतीय नगर कालोनी निवासी कुलवंत कौर पुत्री पंजाब सिंह ने काशीपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। कहा कि बीते 14 जून को पति ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि उनके पति ने उसकी हत्या करने के उद्देश्य से उसके साथ मारपीट की है। पीड़िता ने बताया कि पिछले दिनों उसने पति पर एक धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- विवाहिता से मारपीट का आरोप, चार नामजद यह भी पढ़ें- दहेज, छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में पति समेत आठ पर मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.