हापुड़, मई 17 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला शिवगढ़ी की एक महिला ने पड़ोसियों पर बेटे की हत्या के मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि दरोगा भी आरोपी का साथ दे रहा है। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी जगवती ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 30 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 11 बजे उसके पड़ोस में रहने वाले रवि, राजू, सुनीता और माला उसके घर पहुंची। आरोप है कि चारों आरोपियों ने गाली-गलौज कर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। अारोप है कि एक मार्च 2025 को उसके पुत्र अंकित उर्फ रिंकू की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें कुछ लोगों के खिला...