बांदा, मार्च 1 -- बांदा। संवाददाता तिंदवारी थाना के ग्राम सिंहपुर निवासी मूलचंद्र पुत्र झलरा बाल्मीकि ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि 26 फरवरी को रात में ग्राम मझीवां से बैंड बाजे बजाकर गांव आ रहा था। लोहारी तिराहे पर गांव के लल्लू, बच्छराज, विनोद ने रंजिश के चलते मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया व गाली-गलौज के साथ मारपीट कर दी। इससे उसके शरीर में कई जगह चोट आई हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.