बांदा, अप्रैल 18 -- बांदा। जसपुरा थाना के गड़रिया गांव में शुक्रवार को दबंगों ने मुकदमा वापस न लेने पर पति पर कुल्हड़ी से हमला कर दिया। पत्नी बचाने आई तो उसको भी पीटा। इससे दोनों को गंभीर चोंटे आईं। पुलिस ने तीन भाइयों समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गड़रिया गांव निवासी राजू पुत्र मइयादीन वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार रात 11 बजे वह घर में सो रहा था। तभी गांव के अश्वनी व जगराम, संतू व रामरूप आए और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। मना करने पर कुल्हाड़ी व लाठी-डंडे से हमला कर दिया। बचाव करने पत्नी सुनीता आई तो उसे भी पीटा। यह भी पढ़ें- विवाद सुलझाने पर भाइयों को पीटा, चार पर केस पति-पत्नी को गंभीर चोंटे आईं। धमकाते हुए हमलावर भाग गए। पुलिस ने चारों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...