धनबाद, अप्रैल 26 -- बरोरा थाना क्षेत्र के माथाबांध ग्राउंड के समीप बरोरा-डुमरा मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 10.20 बजे पियोर बरोरा निवासी रवींद्र चौहान पर जानलेवा हमला किया गया। इस दौरान जम कर गोलीबारी हुई। हमले में रवींद्र जख्मी हो गया। एक गोली उसके बाएं पैर के पंजे को छूते हुए निकल गई। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल ने पुलिस को बताया कि मुकदमा वापस नहीं लिया इसलिए मंदरा मुखिया के पुत्र गौरव कुमार चौहान ने हमला कराया। घायल रवींद्र का इलाज बाघमारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में हुआ। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। पूर्व में निजी कंपनी में रवींद्र वोल्वो ऑपरेटर था। पुरानी रंजिश के कारण घटना को अंजाम दिया गया। दिनदहाड़े चली गोली से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही बरोरा, मधुबन और बाघमारा थाना सहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.