मुकदमा वापस नहीं करने पर पत्नी का गला दबाकर हत्या का प्रयास
हापुड़, अगस्त 5 -- सिंभावली। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके पति ने उसका उत्पीड़न किया तो उसने अलग अलग समय में उसने पति पर दो बार रिपोर्ट दर्ज की कराई थी। पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने दूसरी महिला से संबंध बना लिए। उस महिला के कहने से उसके पति ने दो दिन पूर्व उसके घर आकर हमला बोल दिया और गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.