कानपुर, मई 2 -- कानपुर, संवाददाता। कोतवाली में मुकदमा वापसी के लिए दबाव बना रहे आरोपित ने पीड़ित को साथियों के साथ पीटा। घटना के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। जालौन निवासी तकदीर सिंह के अनुसार आरोपित पंकज पटेल के खिलाफ उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे की वापसी को लेकर आरोपित उन पर दबाव बना रहा हैं। एक मई को वह अपर पुलिस महानिदेशक कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर लौट रहे थे। रास्ते में सरसैया घाट के पास आरोपित पंकज पटेल के कहने पर उसके साथियों ने मारपीट की। साथ ही मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली थाना प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...