गंगापार, जून 24 -- मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। खेत से लौटते समय परिवार के विपक्षियों ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया। अब मुकदमा में सुलह न करने पर हत्या की धमकी दे रहे हैं। इस आशय की शिकायत पीड़ित ने मऊआइमा थाने में की है।मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम ऊंचडीह दुर्गागंज निवासी नागेन्द्र भूषण शुक्ला का आरोप है कि 18 जून को वह खेत से घर आए। तभी विपक्षियों ने उसे लाठी डंडा से मारकर लहूलुहान कर दिया। घायल नागेन्द्र भूषण शुक्ला ने थाने में चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। नागेन्द्र भूषण शुक्ला का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से विपक्षी की ओर से दो अज्ञातों द्वारा सुलह के लिए निरंतर दबाव बनाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- मुकदमा में सुलह न होने पर हत्या की धमकी नागेन्द्र भूषण शुक्ला का आरोप है कि सुलह न होने पर बु...