मधुबनी, अप्रैल 23 -- मधवापुर। पहले से चल रहे एक मुकदमे में सुलहनामा नहीं लगाने के खिलाफ पीड़ित पक्ष की महिला को, आरोपियों द्वारा धमकी दी जाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने केस के गवाहों को भी जान मारने की धमकी दी है। मामला साहरघाट थाना क्षेत्र के मुखियापट्टी का है। इस मामले की शिकायत पीड़ित महिला फूलकुमारी देवी ने साहरघाट पुलिस से की है। उन्होंने अपने केस के गवाह रघुनाथ प्रसाद और लाल बिहारी साह समेत खुद को सुरक्षा दिलवाते हुए आरोपी लक्ष्मी नारायण साह के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...