बेगुसराय, मार्च 5 -- छौड़ाही, निज संवाददाता। सहुरी पंचायत के बाजिदपुर गांव से मुकदमा में गवाही देने पर गवाह के पुत्र को विरोधी के द्वारा गाली-गलौज एवं मारपीट कर जख्मी करने का मामला थाने में दर्ज कराया गया है। इस संबंध में बाजिदपुर गांव निवासी दिनेश साहू के पुत्र कुणाल कुमार ने बताया कि बुधवार की शाम अपने गांव के दुर्गा मंदिर परिसर से अपने घर की ओर जा रहा था। रास्ते में अरुण साहू के नाश्ता दुकान के निकट घात लगाकर सोनू कुमार पिता ललित साहू, अभिषेक कुमार पिता ललित साहू एवं अनीता देवी पति ललित साहू अचानक डंडा लिए आगे से रोक लिया और गाली गलौज करने लगे। मेरे द्वारा मना करने पर उक्त तीनों मारपीट करने लगे। सोनू कुमार मेरे गले से चांदी की सिकड़ी और अभिषेक कुमार जेब से कुछ रुपए जबरन निकाल लिया। उनके साथ कुछ अज्ञात लोग थे जिन्होंने भी मारपीट की किंतु...