औरैया, मई 4 -- औरैया, संवाददाता। महिला आरक्षण प्रदर्शन के बाद दर्ज मुकदमे के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मिला। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपकर मुकदमे को निरस्त करने की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सरिता दोहरे ने बताया कि एक मई को पार्टी द्वारा शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रतीकात्मक पुतले का दहन कर विरोध दर्ज कराया गया था। उनका कहना है कि यह विरोध लोकतांत्रिक व्यवस्था में मान्य तरीका है। जिला प्रवक्ता प्रवीण गुप्त ने कहा कि प्रदर्शन के बाद पुलिस द्वारा जिलाध्यक्ष समेत 12 कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा 292 और 353 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया, जो पूरी तरह निराधार और कानून का दुरुपयोग है। उनका कहना है कि धार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.