भदोही, मार्च 3 -- भदोही, संवाददाता। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव में मुकदमा वापस लेने को लेकर मारपीट हुई। पुलिस ने महिला की तहरीर पर तीन आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया। गांव निवासी कल्पनाथ उपाध्याय की पत्नी चंदन देवी ने तहरीर में कहा कि गांव के अवधेश उपाध्याय से पुराना विवाद चला आ रहा है। इसी बात को लेकर आरोपितों ने गत माह दरवाजे पर चढ़कर गालियां दीं और स्वजनों के साथ मारपीट किया। बेटे आकाश एवं उन्होंने जब विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देने संग मारपीट किया। पुलिस ने अवधेश उपाध्याय, चंद्रकला और शिवकांत उर्फ शनि के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 351 (3), 352 और 115 (2) के तहत मामला दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.