अयोध्या, जुलाई 24 -- जाना बाजार, संवाददाता। हैदरगंज थाना क्षेत्र के कुआंडाड गांव में हत्या के बाद चौतूराम का शव गुरुवार की शाम घर पहुंचा। शव के घर पहुंचते ही भारी भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। प्रशासन और पुलिस से कई बार वार्ता होने के बाद शुक्रवार को करीब दो बजे 20 घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार हो सका । बीते बुधवार की देर रात गांव में दो सगे भाई राजकुमार और रामानुज के बीच जमीन को लेकर मारपीट हो रही थी। इसी दौरान राजकुमार जान बचा कर चौतूराम के घर में भागा । पीछे पीछे हमलावर चौतू राम के घर में घुस गए और महिलाओं, बच्चों समेत परिजनों को लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी व धारदार हथियारों से पीटना शुरू कर दिया। हमले में चौतू राम की मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बाल गोविंद पुत्र चौतू राम, राजक...