बागपत, अक्टूबर 4 -- बागपत। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान भारतीय किसान यूनियन (एनसीआर) के महासचिव प्रदीप धामा की पत्नी सुंदर देवी की मौत के मामले में सीएमएस डॉ. अनुराग वार्ष्णेय, इमरजेंसी अधिकारी डॉ. विक्रांत चौबे और फार्मासिस्ट मोहित त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जल्द ही मुकदमे के विवेचक वादी के बयान दर्ज करेंगे। जिसके बाद आरोपी चिकित्सकों से भी पूछताछ होगी। भाकियू के एनसीआर महासचिव प्रदीप धामा ने अपनी शिकायत में बताया कि 4 नवंबर को उनकी पत्नी सुंदर देवी को सांप ने काट लिया था। परिजन उन्हें तुरंत उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोप है कि जिला अस्पताल में तैनात सीएमएस डॉ. अनुराग वार्ष्णेय, डॉ. विक्रांत चौबे और फार्मासिस्ट मोहित...