मैनपुरी, अप्रैल 9 -- कुर्रा। चकबंदी से परेशान किसान द्वारा सात अप्रैल को फांसी लगाकर आत्महत्या की गई। इस घटना में मृतक के पुत्र की तहरीर पर कुर्रा पुलिस ने चकबंदी विभाग के एसीओ और लेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। इस मामले में मृतक किसान ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था। जिसमें चकबंदी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी गई थी। दौलतपुर निवासी सुनील पुत्र संग्राम सिंह ने शिकायत की कि गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। छह अप्रैल को चकों में गड़बड़ी करने पर किसानों ने करहल के चकबंदी ऑफिस पर प्रदर्शन किया था। जहां उसके पिता संग्राम सिंह भी गए थे। चकबंदी अधिकारियों, कर्मचारियों ने कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया तो उसके पिता आठ बजे घर लौट आए। घर लौट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.