मेरठ, फरवरी 9 -- मवाना। 12 घंटे बाद भी मुकदमा दर्ज न होने से नाराज एक किन्नर ने थाने पर जमकर हंगामा किया। थाना प्रभारी द्वारा मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन देने पर मामला शांत हुआ। पुलिस ने इस मामले में आरोपी राहुल को हिरासत में ले लिया है। किन्नर शालू ने बताया कि शनिवार रात करीब 10:30 बजे राहुल पुत्र चतर सिंह निवासी अगवानपुर उसके घर के बाहर आया और दरवाजा पीटते हुए गाली गलौज करने लगा। दरवाजा न खोलने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। शोर-शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद से उसे अपनी जान का खतरा बना हुआ है। शिकायत के बावजूद समय से मुकदमा दर्ज न होने पर वह आक्रोशित होकर थाने पहुंची और हंगामा किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को हिरास...