मुकदमा दर्ज न करने पर एंबुलेंस में शव रखकर कोतवाली में आधे घंटे तक हंगामा
हाथरस, जून 10 -- हाथरस/सहपऊ, संवाददाता। कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के गांव ककरौली में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज न होने पर मंगलवार को मायके पक्ष के लोगों में आक्रोश पनप उठा। लोग एंबुलेंस शव रखकर कोतवाली पहुंचे और हंगामा करने लगे। करीब आधे घंटे तक कोतवाली में हंगामा चला। बाद में मुकदमा दर्ज करने का अश्वासन मिलने पर उनका गुस्सा शांत हुआ। तब जाकर हालात सामान्य हुए। कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के गांव ककरौली निवासी रूबी 33 पत्नी विजय शर्मा की सोमवार को संदिग्ध हालता में विवाहिता की मौत हो गई थी। उसका शव मकान में कमरे में फंदे से लटका मिला था। मौत की जानकारी मिलने पर मृतक महिला के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए थे। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप लगाया। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.