मुकदमा दर्ज कराने निकले वृद्ध की हादसे में मौत, बरात में हुए विवाद के बाद थाने में दर्ज कराने जा रहे
जौनपुर, जून 17 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। बारात में हुए विवाद के मामले में मुकदमा दर्ज कराने जा रहे एक वृद्ध की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।मुबारकपुर गांव से मंगलवार शाम सरायख्वाजा क्षेत्र के छबीलेपुर गांव में आई बरात में पड़ोसी गांव अंगुली के लोग भी शामिल थे। द्वारपूजा के दौरान दोनों गांवों के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। रात में मामले की शिकायत दर्ज कराने के लिए अंगुली गांव निवासी 75 वर्षीय भानु प्रताप चतुर्वेदी खुटहन थाने पहुंचे। वहां उन्हें बताया गया कि घटना सरायख्वाजा थाना क्षेत्र की है, इसलिए वहीं शिकायत दर्ज कराई जाए। थाने से लौटते समय इमामपुर गांव के पास सड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.