बांदा, मार्च 13 -- बांदा। संवाददाता हमीरपुर जनपद के थाना मौदहा के ग्राम गुसियारी निवासी कनीज फातमा पत्नी मुसीब खान ने डीआईजी व एसपी को तहरीर दी है। बताया कि अपनी पुत्री का विवाह बांदा शहर के जरैली कोठी निवासी इकबाल अहमद के पुत्र इंतजार अहमद से सन 2023 में किया। निकाह के बाद से तय दहेज की अतिरिक्त मांग के लिए बेटी को प्रताडित किया जा रहा है। कहा कि बेटी के बारे में आपत्तिजनक फोटो वायरल कर स्त्रीधन नहीं दिया जा रहा है। जांच कर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.