गिरडीह, फरवरी 18 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। महुआटांड़ मोड़ टुंडी रोड के मैदान में माले और असंगठित मजदूर मोर्चा ने बालमुकुंद फैक्ट्री मैनेजमेंट के द्वारा फर्जी मुकदमा किए जाने के खिलाफ प्रतिवाद मार्च निकाला। मार्च के बाद आम सभा की गई। जिसमें सैकड़ों महिला पुरुष मौजूद थे। प्रतिवाद मार्च के दौरान काफी संख्या में मौजूद माले के नेता, कार्यकर्ता व समर्थक महुआटांड़ से पैदल चलकर मेन रोड के सभा स्थल पहुंचे। जिसमें राजधनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव मुख्य अतिथि के रूप में शमिल हुए। मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि विधानसभा में आवाज उठाने की जरूरत है। प्रदूषण बहुत बड़ा मुद्दा है। इस क्षेत्र के किसान, मजदूर, युवा, महिला को एकत्रित होने की जरूरत है। कहा कि माले ही और असंगठित मजदूर मोर्चा ही इसकी लड़ाई लड़ सकता है। इसलिए तमाम गिरिडीहवासियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.