सहारनपुर, मार्च 21 -- बेहट। थाना बेहट क्षेत्र के जसमौर पठानपुरा गांव में बुधवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपियों ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। पीड़ित पक्ष के अनुसार, आरोपियों ने महिला की गोद से मासूम बच्ची को छीनकर नाले में फेंक दिया और इसके बाद घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। तहरीर में बताया गया है कि आरोपी पहले भी छेड़खानी की घटना में शामिल रहे हैं, जिसको लेकर पंचायत में माफीनामा भी हो चुका था। बावजूद इसके बुधवार रात जब दोबारा छेड़खानी का विरोध किया गया तो आरोपी भड़क उठे और हिंसक हो गए। आरोप है कि गुस्से में आरोपियों ने पहले महिला से बच्ची छीनकर उसे नाले में फेंक दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद आरोपी पीड़ित के घर में घुस आए और धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.