अल्मोड़ा, जुलाई 7 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के मुए-थाई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, तीन रजत और कांस्य जीते हैं। कोच यशपाल भट्ट ने बताया कि कनिका ने स्वर्ण, साक्षी, रजनी, मयूर ने रजत व गर्विता, अंकिता, आरुष, मन्नत, माही बिष्ट, चांदनी, मानस और आदित्य ने कांस्य पदक जीते हैं। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, संगठनों, विद्यालयों और राजनीतिक दलों से जुड़े जनप्रतिनिधियों ने खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...