मुआवजे संग आवास का भरोसा मिला तो भर आयीं पीड़ित की आंखें
मैनपुरी, जून 15 -- बकरियां मरने के बाद मुआवजे की फरियाद लेकर पहुंचे फरियादी को मुआवजे के साथ मुख्यमंत्री आवास का भरोसा मिला तो उसकी आंखें भर आईं। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने लेखपाल से 24 घंटे में रिपोर्ट देने को कहा और फरियादी को भरोसा दिलाया कि उसका कच्चा मकान बहुत जल्द पक्का बनवा दिया जाएगा। सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय में विभिन्न शिकायतों को लेकर पहुंचे 200 से अधिक फरियादियों को डीएम ने एक-एक कर सुना। निस्तारण के लिए एसडीएम, तहसीलदार से ही नहीं बल्कि स्थानीय लेखपाल, पंचायत सचिवों से फोन पर सीधी बात की और समस्या के समाधान के दिशा-निर्देश दिए। जमीनी विवादों के निस्तारण के लिए विशेष समाधान दिवस आयोजित किए जाने के बाद झूठ कलेक्ट्रेट पर डीएम कार्यालय में फरियादियों का मेला लग रहा है। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को दफ्तर खुले तो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.