बागेश्वर, जनवरी 23 -- मुआवजे की मांग को लेकर बिहारी श्रमिकों ने जिला अस्पताल में प्रदर्शन किया। हंगामा बढ़ता देख कोतवाल अनिल उपाध्याय दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गुस्साए श्रमिकों से वार्ता की। कहा कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य साामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई होगी। वहां मौजूद श्रमिकों ने पीड़ित परिवार के लिए करीब सवा लाख की सहयोग राशि जुटाई। 50 हजार रुपये मकान स्वामी ने भी दिए। इसके बाद श्रमिक शांत हुए। पोस्टमार्टम के बाद शव उठाया। मालूम हो कि गुरुवार को 33 वर्षीय धामू यादव पुत्र जैलाल यादव, मूल ग्राम अधकपरिया, थाना रमगड़वा, जिला मोतिहारी पूर्वी चंपारण नदीगांव में एक मकान में पेंट कर रहा था। इसी दौरान वह वहां से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद श्रमिक अस्पताल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.