नूंह, अप्रैल 1 -- सोहना आईएमटी क्षेत्र में किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर बुधवार को करीब दोपहर 12 बजे कंपनी का निर्माण कार्य रुकवा दिया। मौके पर बड़ी संख्या में किसान, महिलाएं और बच्चे पहुंचे। स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। करीब तीन घण्टे तक तनाव बना रहा। हालांकि पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।1600 एकड़ जमीन का हुआ अधिग्रहण गौरतलब है कि सोहना आइएमटी को हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) विकसित कर रहा है। इसके लिए नौ गांवों की करीब 1600 एकड़ जमीन अधिग्रहण की गई है। किसानों का कहना है कि सरकार ने उनका अभी बकाया मुआवजा नहीं दिया है। इसी मांग को लेकर किसान काफी समय से धरना दे रहे हैं। बुधवार को एक कंपनी ने अपनी जमीन पर भूमि पूजन किया, उसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.