मोतिहारी, जून 7 -- बंजरिया। सिकरहना नदी पर चल रहे तटबंध निर्माण कार्य के दौरान बंजरिया के गोबरी गांव में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए काम को रोक दिया। ग्रामीणों का मुख्य मुद्दा निर्माण कार्य की जद में आ रहे उनके घरों का उचित मुआवजा और जमीन के बदले जमीन की मांग थी । बेहतर सुरक्षा और बाढ़ नियंत्रण के उद्देश्य से बेतिया जिले के चनपटिया से मोतिहारी के कटहां गांव तक तटबंध का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में गोबरी गांव में जब निर्माण कार्य पहुंचा, तो ग्रामीणों ने काम बाधित कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि मिट्टी ढलाई का कार्य उनके घरों के बीच से होकर किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- वैदपुर पंचायत में मनरेगा योजना पर लगा ब्रेक , विकास कार्य प्रभावित ग्रामीण जिनकी जमीन और घर इस परियोजना में आ रहे हैं, वे सरकार से उचित मुआवजे और विस्...