संतकबीरनगर, मई 10 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल के बीएमसीटी बाईपास सड़क में भूमि गंवाने वाले किसानों के मुआवजे का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर लगातार आश्वासन मिलने के बावजूद वर्षों बाद भी मुआवजा न मिलने से किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार को किसानों ने बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई और सोमवार को मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग बस्ती से मिलने का निर्णय लिया। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि एक माह के भीतर मुआवजे का निस्तारण नहीं हुआ तो मेंहदावल तहसील परिसर में आत्मदाह किया जाएगा।शनिवार को आयोजित बैठक में किसानों ने मुआवजे को लेकर लंबी चर्चा की। यह भी पढ़ें- 34 साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा, मुख्य अभियंता से मिलेंगे किसान किसानों का कहना था कि अब वे केवल आश्वासन नहीं, बल्कि धरातल पर कार्रवाई देखना चाहते हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.