मुआवजे को राजस्व मंत्री से मिले किसान
अलीगढ़, जून 22 -- जट्टारी, संवाददाता। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित भूमि के उचित मुआवजे की मांग को लेकर उसरह रसूलपुर में किसानों का धरना 480वें दिन भी जारी रहा। रविवार को भाकियू (टिकैत) के मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल अलीगढ़ में राजस्व मंत्री सुरेंद्र दिलेर के आवास पहुंचा। किसानों ने अधिकतम सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा तय करने और 'एक प्रोजेक्ट, एक रेट' के सिद्धांत को लागू करने की मांग की। किसानों का आरोप है कि 9 अप्रैल को तत्कालीन एडीएम की बैठक में बनी सहमति को स्थानीय प्रशासन लागू नहीं कर रहा है। राजस्व मंत्री ने किसानों को सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहाकि मुख्यमंत्री के अलीगढ़ आगमन पर उनसे सीधी वार्ता कराने का प्रयास किया जाएगा। यह भी पढ़ें- मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने नारेबाजी कर कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.