मेरठ, मार्च 31 -- बहसूमा क्षेत्र के किसानों की भूमि मुआवजा समस्या को लेकर मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक दिल्ली स्थित भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) मुख्यालय में हुई। इस बैठक में बिजनौर सांसद चंदन चौहान के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल एनएचएआई चेयरमैन संतोष यादव से मिला और अपनी समस्याएं विस्तार से रखीं। प्रतिनिधिमंडल की ओर से बताया गया कि किसानों और प्रशासन के बीच पहले जो समझौता हुआ था, उसे लागू कराने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। किसानों ने स्पष्ट कहा कि भूमि अधिग्रहण के बदले उन्हें पूरा मुआवजा मिलना चाहिए। बैठक के दौरान सांसद चंदन चौहान ने किसानों की बात को मजबूती से रखते हुए अधिकारियों से तत्काल समाधान कराने की मांग की।बैठक के बाद किसानों ने बताया कि वार्ता सकारात्मक रही और एनएचएआई चेयरमैन ने किसानों की बात से सहम...