फरीदाबाद, मार्च 30 -- पलवल। संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों के नुकसान के लिए विशेष गिरदावरी कराने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन देकर कई समस्याएं रखीं। साथ ही पोर्टल दोबारा खोलने और मुआवजा देने की मांग की गई। सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा पलवल का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला। इसमें मास्टर महेंद्र सिंह चौहान, धर्म चंद घुधेरा, रूपराम तेवतिया, ताराचंद प्रधान और राजकुमार ओलिहान शामिल रहे। नेताओं ने बताया कि कई किसान तकनीकी कारणों से 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर अपनी फसल का पंजीकरण नहीं करा सके हैं। किसान नेताओं का कहना है कि पंजीकरण न होने से किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानी होगी। उन्होंने मांग की कि पोर्टल को फिर से खोलकर कम से कम एक सप्ताह का समय दिया जाए, ताकि सभी किसान अपनी फसल दर्ज करा सकें। इसके अलावा मार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.