वाराणसी, फरवरी 21 -- रोहनिया। कोईली पुल के पास शनिवार रात में जंसा थाना क्षेत्र के रैसीपुर की 35 वर्षीय प्रियंका सिंह उर्फ पिंकी की एंबुलेंस की टक्कर से मौत हो गई थी। परिजन शनिवार को उसका शव लेकर जक्खिनी पुलिस चौकी पर पहुंचे और मुआवजे के लिए हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंचे एसडीएम राजातालाब और एसीपी ने आश्वासन देकर शांत कराया। प्रियंका अपने मायके सीहोरवा दक्षिणी गांव में बीमार भतीजे को देखने ऑटो से जा रही थी। ऑटो से गिरने के बाद एंबुलेंस से टक्कर लगने से उसकी मौत हो गई थी। महिला के शव को लेकर परिजन पुलिस चौकी पर पहुंचे। मुआवजा और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। राजातालाब और आसपास थाने की पुलिस पहुंची। एसडीएम राजातालाब शांतनु कुमार सिनसिनवार, एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन देकर शांत कराया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.