मुआवजे के लिए नहीं बनाया दबाव; विजय रूपानी की बेटी के दावे पर एयर इंडिया
अहमदाबाद, जून 10 -- एयर इंडिया का कहना है कि उसने AI-171 अहमदाबाद प्लेन क्रैश के पीड़ित परिवारों पर अंतिम मुआवजा स्वीकार करने के लिए कोई दबाव नहीं बनाया है। गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपानी की बेटी राधिका मिश्रा को दिए जवाब में एयरलाइन ने कहा कि परिवार अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक इंतजार करने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र हैं। राधिका ने टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन को लिखे ई-मेल में आरोप लगाया था कि एअर इंडिया पीड़ित परिवारों को केस न करने की शर्त पर ही अंतिम मुआवजे की पेशकश कर रही है। एयर इंडिया ने विमान हादसे में मारे गए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी की बेटी राधिका मिश्रा को दिए गए एक औपचारिक जवाब में कहा है कि किसी भी शोक संतप्त परिवार या व्यक्ति पर एक निश्चित समय सीमा के भीतर अंतिम मुआवजा पैकेज को स्वीकार करने के लिए 'कोई समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.