बागपत, फरवरी 11 -- अग्रवाल मंडी टटीरी। टीकरी और टटीरी के लोग बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने एडीएम से मुलाकात की और उनसे दिल्ली-देहरादून इकॉनोमिक कॉरिडोर के लिए अधिग्रहित की गई अतिरिक्त भूमि का मुआवजा दिए जाने की मांग की। उन्होंने एडीएम को बताया कि दोनों कस्बों के अधिशासी अधिकारियों और लेखपालों द्वारा दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर में अधिग्रहित किए गए रकबों को नगर पंचायत सीमा के बाहर दर्शाया गया है। जिसके बाद दोनों कस्बों के किसानों का प्रतिकार चार गुना बनता है। एडीएम ने उन्हें बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिवक्ता द्वारा एक सप्ताह का समय मांगा गया है, जिसके बाद उक्त समिति की रिपोर्ट जिला अधिकारी को प्रेषित की जाएगी। एडीएम से मिलने वालों में कस्बा टटीरी से एडवोकेट मनोज कुमार आर्य, विनय कुमार, सुनील कुमार, नीरज कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.