बाराबंकी, जुलाई 26 -- बाराबंकी। कुर्सी थाना क्षेत्र के हाता मजरे ओदार गांव में सड़क हादसे में पति की मौत के बाद मिले मुआवजे को लेकर मृतक की पत्नी के साथ उसके देवर ने पत्नी के साथ मिल कर मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हाता मजरे ओदार गांव निवासी रेखा देवी पत्नी स्व. अयोध्या प्रसाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पति की 16 जनवरी को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद उन्हें सरकार की ओर से चार लाख रुपये का मुआवजा मिला था। पीड़िता ने बताया कि उसने अपने देवर संतोष को पहले ही एक लाख रुपये नगद दे दिए थे। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न में पति समेत तीन पर मुकदमा दर्ज पीड़िता का आरोप है कि 22 जुलाई की शाम करीब चार बजे संतोष और उसकी पत्नी शीला ने उनसे शेष तीन लाख रुपये की मांग की। इनकार करने पर दोनों...