रामगढ़, जून 18 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के नईसराय चौक पर बुधवार शाम सड़क दुर्घटना में रियाज की मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर लगाया गया सड़क जाम रात करीब 11 बजे समाप्त हुआ। जाम स्थल पर पहुंचे अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी ने मृतक के आश्रितों को सरकारी प्रावधानों के तहत मिलने वाली सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन और स्थानीय लोग जाम हटाने पर सहमत हुए। जानकारी के अनुसार दुर्घटना में शामिल हाईवा के मालिक की ओर से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता के रूप में 80 हजार रुपये दिए गए। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई और सड़क पर यातायात बहाल कराया गया। यह भी पढ़ें- नईसराय चौक पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में आने से मजदूर की मौत जाम हटने के बाद रियाज के शव को देर रात पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। ग...